Home News राहुल गांधी माफी नहीं मांगेगे: खड़गे

राहुल गांधी माफी नहीं मांगेगे: खड़गे

0
राहुल गांधी माफी नहीं मांगेगे: खड़गे

राहुल गांधी के बयान पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है, सदन के कारवाई को कई दिनों से चलने नहीं दिया जा रहा है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा ये लोकतंत्र खत्म करने की प्रक्रिया नहीं तो क्या है?’, राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे।

राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर बीजेपी और कांग्रेस में वार-पलटवार जारी है, बीजेपी जहां राहुल गांधी के माफी मांगने की मांग पर अड़ी है तो वहीं कांग्रेस ने भी दो टूक कह दिया है कि राहुल माफी नहीं मांगेंगे, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ कह दिया है कि माफी का सवाल ही नहीं पैदा होता है।उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार को भी घेरा है ।

खड़गे ने कहा जो लोग आज राहुल गांधी के माफी मांगने की मांग कर रहे हैं, उनसे मैं एक सवाल पूछता हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने पांच से छह देशों में जाकर हमारे देश के लोगों को अपमानित करने का काम किया है क्या वो देश से माफी मांगेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here