Voice Of The People

आज से कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ आंदोलन’,संसद में काला कपड़ा पहनकर जाने की तैयारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य करार दिए जाने का मामला तुल पकड़ लिया है विपक्षी पार्टी कांग्रेस केंद्र सरकार घेरने के लिए सड़क पर उतर चुकी है। रविवार को पार्टी ने सत्याग्रह आंदोलन किया और आज यानी सोमवार को पार्टी संविधान बचाओ आंदोलन शुरू करने जा रही है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।

इसके तहत पार्टी के सभी सांसद आज काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन में अन्य विपक्षी दलों से भी काले कपड़े पहनकर या काले रंग की पट्टी बांधकर संसद आने और इस विरोध में शामिल होने का आग्रह किया है।

दिल्ली के साथ-साथ और कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह आंदोलन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिमाचल, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, हरियाणा, गुजरात और पंजाब में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले।

रविवार को प्रियंका ने कहा था कि आप मेरे भाई (राहुल गांधी) को गद्दार और मीर जाफर बताते हैं। मां (सोनिया गांधी) का अपमान करते हैं। आपके मुख्यमंत्री अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं फिर खिलाफ में कोई केस दर्ज नहीं होता है।

SHARE

Must Read

Latest