Home Featured ओडिशा के संभलपुर में भड़की हिंसा, जुलूस पर पथराव के बाद 144 लागू

ओडिशा के संभलपुर में भड़की हिंसा, जुलूस पर पथराव के बाद 144 लागू

0
ओडिशा के संभलपुर में भड़की हिंसा, जुलूस पर पथराव के बाद 144 लागू

ओडिशा के संबलपुर में एक बार फिर हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव किया गया। दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा एक स्कूल पर भी पथराव किया गया। जिसके बाद शहर में तनाव को देखते हुए अगले आदेश तक शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

संबलपुर उप-जिलाधीश ने शहर में शुक्रवार की रात से ही धारा 144 लगा दिया है। इसके तहत किसी भी व्यक्ति या लोगों के समूह को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने के आदेश हैं। टाउन थाना, धनुपाली थाना, खेतराजपुर थाना, अईठापाली थाना, बरेईपाली थाना और संबलपुर के सदर थाना क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

आमजन को आपात स्थिति में किसी भी आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए सुबह 8.00 बजे से 10.00 बजे और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक की छूट है। किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है। जिसमे नागरिक जिला मुख्यालय अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 7655800760 पर संपर्क कर सकते हैं।

उप-जिलाधीश ने कहा कि यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि उपरोक्त आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।

दैनिक जागरण से बात करते हुए, डीआईजी (उत्तर मध्य रेंज) बृजेश कुमार राय ने बताया कि प्रशासन ने कल (शुक्रवार) शहर में हुई हिंसा के बाद क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया।

डीआईजी बृजेश कुमार राय ने कहा कि शुक्रवार की देर रात कर्फ्यू लगाया गया था और बहुत से लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, इसलिए इसके उचित प्रचार-प्रसार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और बहुत जल्द लोगों को सही तरीके से सूचित कर दिया जाएगा।

ओडिशा के संबलपुर में शुक्रवार को हनुमान जयंती रैली के दौरान ताजा हिंसा भड़कने के कारण कई दुकानों में आग लगा दी गई। पुलिस की भारी मौजूदगी और कुल 42 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया था।