Voice Of The People

अकाली दल शिरोमणि प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे। उन्होंने कठिन समय में पंजाब को सहारा दिया था। पीएम मोदी ने अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल के साथ की अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुख हुआ। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती और एक उल्लेखनीय राजनेता थे, जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का कल मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

बताते चलें कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे। राजनीति में उन्हें योगदान की बात करें तो उन्हें पंजाब की राजनीति का भीष्म पितामह भी कहा जाता था। उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत सरपंच के चुनाव से की थी। सरपंच का चुनाव उन्होंने 20 साल की उम्र में लड़ा था।

गृहमंत्री ने ट्वीट किया, ‘वरिष्ठ राजनेता प्रकाश सिंह बादल साहब का निधन अत्यंत दुखद है। कई दशकों का उनका राजनीतिक जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘बादल साहब मिट्टी के लाल थे जो जीवन भर अपनी जड़ों से जुड़े रहे। मुझे उनके साथ कई मुद्दों पर हुई बातचीत याद है। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest