Voice Of The People

Operation kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों का निकला 10वां जत्था, 72 घंटे के लिए बढ़ा सीजफायर

ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फसे भारतीयों का 10वां जत्था सूडान से सऊदी के शहर जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है।

वहीं, सूडान की आर्म्ड फोर्सेस ने और 72 घंटे के लिए सीजफायर को बढ़ाने का एलान कर दिया है। इस एलान से वहां से निकाले जा रहे विदेशी नागरिकों को निकालना आसान हो जाएगा, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं।

गुरुवार को सूडान से निकाले गए 246 भारतीयों को लेकर भारतीय वायु सेना (एआईएफ) का एक विमान मुंबई में उतरा। इसके साथ ही 600 से अधिक लोग सुरक्षित भारत पहुंच गए। सूडान से निकाले गए 360 भारतीयों का पहला जत्था बुधवार को दिल्ली पहुंचा। सूडान में करीब तीन हजार भारतीय रह रहे थे, ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही भारत का ऑपरेशन कावेरी सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच पिछले 12 दिन से जंग जारी है। इसमें अब तक 400 लोगों की जान जा चुकी है। सूडान में चल रहे गृहयुद्ध के चलते हजारों भारतीय भी वहां फंसे हैं। भारत सरकार इन्हें निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ चला रही है।

ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत शरणार्थियों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर ले जा रहा है, जहां से उन्हें देश वापस लाया जा रहा है। इस बीच, विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ ने कहा कि उसने ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत जेद्दा के लिए चार्टर उड़ान सेवाओं की पेशकश की है।

SHARE

Must Read

Latest