शीशमहल में रिमोट से पार्टी सहित सबकुछ नियंत्रित करते हैं केजरीवाल, बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का दिल्ली सीएम पर निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रिनोवेशन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा केजरीवाल जी के आलीशान महल से उनके बारे में कई सच्चाईयां खुलती जा रही हैं। केजरीवाल जी के महल में जिस तरह और वैभव की व्यवस्था है, वह सद्दाम हुसैन और किम जोंग के महलों के जैसा लगता है!

सुधांशु ने कहा केजरीवाल जी की पार्टी ने न केवल ‘राष्ट्रीय कद’, बल्कि ‘अंतर्राष्ट्रीय’ भी हासिल किया है! उनके आलीशान महल में सेंसर वाले दरवाजे हैं। ‘रिमोट’ से सब कुछ नियंत्रित करते हैं केजरीवाल जी, यहां तक कि अपनी पार्टी पार्टी भी! यह पंजाब सरकार को भी ‘रिमोट’ से नियंत्रित करते हैं।

उन्होंने कहा कि शायद ऐसे ही लोगों के लिए लिखा गया है- विद्युत की इस चकाचौंध में देख दीप की लौ रोती है, अरे हृदय को थाम महल के लिए झोपड़ी की बलि होती है।

मुफ्त की चीजें दिखा दिखा कर खुद केजरीवाल जी ने क्या क्या हासिल कर लिया है। यहां पर विषय सिर्फ आरोप लगाने का नहीं है, विषय सिर्फ असली चेहरा दिखाने का नहीं है, विषय सिर्फ कटाक्ष का नहीं है। विषय उस दर्द का है, उस धोखें का है, जो दिल्ली की जनता ने अनुभव किया है। क्योंकि दिल्ली की जनता ने विश्वास किया था और मुुफ्त के नाम पर केजरीवाल जी ने सिर्फ दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल जी पर विश्वास किया था, और उन्होंने बड़ी बेशर्मी से उन सबके साथ धोखा किया है।

बताते चलें कि यहां बात सिर्फ न तो 45 करोड़ रुपये की बर्बादी की है। न ही शराब घोटाले की। यह बात है भरोसे की। इसी भरोसे के रथ पर सवार होकर 2012 में AAP बनी थी। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अन्‍ना आंदोलन के खिलाफ लड़ाई लड़कर यह लोगों के दिलो-दिमाग में छा गई थी। महज 11 साल में यह राष्‍ट्रीय पार्टी बन गई।

Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest