Voice Of The People

कर्नाटक में कांग्रेस को मिला बहुमत, सीएम बोम्मई ने मानी हार 

कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 124 सीटें और भाजपा 70 सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमालय से लेकर समुद्र तक कांग्रेस ने सफलता हासिल की है, जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, अब दक्षिण भारत भारतीय जनता पार्टी मुक्त हो गया है।

कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हम चुनाव जीते हैं तो बजरंग दल बैन होगा। उन्होंने कहा कि ये असर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का है। कर्नाटक की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है। बजरंग बली का आशीर्वाद हमें मिला है।सारे सूफी संतों का आशीर्वाद हमें मिला है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने अपने आवास पर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बीच केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बेंगलुरु में कहा, हम अपनी हार स्वीकार करते हैं। हम विपक्ष के नाते लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में हम राज्य की सारी सीटें जीतें। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस चुनाव जीत चुकी है, लेकिन इसका औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest