Voice Of The People

ऑक्सीजन सपोर्ट पर AAP नेता सत्येंद्र जैन, तिहाड़ जेल की बाथरूम में गिरे थे जैन, LNJP हॉस्पिटल किये गए शिफ्ट

- Advertisement -

आप नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। आज सुबह पहले उनको दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दोपहर तक हालत गंभीर होने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख दिया गया और आनन-फानन में एलएनजेपी हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। दिल्ली के पूर्व मंत्री तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैन मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सूत्रों के अनुशार तिहाड़ की जेल नंबर 7 में बंद जैन गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वॉशरूम में चक्कर खाकर गिर गए। जैन एहतियात के तौर पर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में सभी जरूरी जांच कराएंगे। दिल्ली के पूर्व मंत्री पहले से ही रीढ़ की हड्डी में चोट से जूझ रहे हैं और कमर पर बेल्ट लगाते हैं। जल्द ही उनकी सर्जरी भी होनी है।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था, तभी से सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। तेजी से वजन घटने की वजह से वह काफी कमजोर हो गए हैं। अक्सर वह चक्कर खाकर तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर जाते हैं। सत्येंद्र जैन की इस हालत के लिए आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार और बीजेपी को जिम्मेदार बताती है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी ने बदले की भावना से सत्येंद्र जैन को फंसाया है।

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest