Voice Of The People

नई संसद में सेंगोल का अनुष्ठान करने के लिए अधीनम दिल्ली रवाना, 2024 में विजय के लिए पीएम मोदी को दिया आशीर्वाद

मदुरै अधीनम के 293वें प्रधान पुजारी की ओर से 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजदंड ‘सेंगोल’ भेंट किया जाएगा। मदुरै अधीनम के प्रधान पुजारी श्री हरिहर देसिका स्वामीगल ने कहा है कि पीएम मोदी को वैश्विक सराहना मिली है और देश में सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी को साल 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में लौटना चाहिए।

अधीनम मठ से महंत अधिनम दिल्ली के लिए निकल चुके है,जो कि उद्घाटन से पहले पीएम मोदी को सेंगोल सौंपेंगे। बता दें कि महंत उद्घाटन के लिए पवित्र जल, कलश, स्मृति चिन्ह लेकर आ रहे हैं।

‘सेंगोल’ स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री, जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रतीकात्मक रूप से अंग्रेजों से सत्ता के हस्तांतरण का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्राप्त किया गया था और बाद में इलाहाबाद में एक संग्रहालय में रखा गया था।

अंग्रेजों से सत्ता के हस्तांतरण का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1947 में प्राप्त और इलाहाबाद में एक संग्रहालय में रखे गए ‘सेंगोल’ को नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि संगोल का इतिहास इतना पुराना है, लेकिन इसके 75 साल बाद आज देश के अधिकांश नागरिकों को इसकी जानकारी नहीं है।सेंगोल ने हमारे इतिहास में एक अहम भूमिका निभाई थी। यह सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक बना था। इसकी जानकारी पीएम मोदी को मिली तो गहन जांच करवाई गई। फिर निर्णय लिया गया कि इसे देश के सामने रखना चाहिए। इसके लिए नए संसद भवन के लोकार्पण के दिन को चुना गया।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest