Voice Of The People

कांग्रेस ने किया बड़ा फेरबदल,शक्ति सिंह गोहिल को मिली गुजरात की कमान, दिल्ली-हरियाणा के प्रभारी बने दीपक बाबरिया

कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात पीसीसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया और वहीं दिल्ली और हरियाणा के लिए कांग्रेस ने दीपक बाबरिया को प्रभारी बनाया है।

गुजरात की कमान जगदीश ठाकुर संभाल रहे थे। गुजरात विधानसभा चुनावों में हुई पार्टी की करारी हार के कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जगदीश ठाकुर के बाद से पद खाली था, जिसकी जिम्मेदारी अब गोहिल को सौंपी गई है। कांग्रेस ने विधायक वर्षा गायकवाड़ को मुंबई आरसीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने भाई जगताप की जगह ली है। वी वैथिलिंगम ने एवी सुब्रमण्यम की जगह ली है। कांग्रेस ने जगदीश ठाकुर, भाई जगताप और एवी सुब्रमण्यम की सराहना की है।

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गोहिल और बाबरिया की नियुक्ति की। गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके गोहिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर जगदीश ठाकोर का स्थान लेंगे।

शक्ति सिंह गोहिल 1989 में गुजरात स्टेट यूथ कांग्रेस के महासचिव भी रहे। शक्तिसिंह का जन्म 4 अप्रैल 1960 को भावनगर जिले के लिमडा गांव में हुआ था। वे लिम्डा के शाही परिवार के सबसे बड़े बेटे हैं। शक्ति सिंह के पास बीएससी, एलएलएम, कंप्यूटर में डिप्लोमा और पत्रकारिता में डिप्लोमा है। गोहिल 1986 में भावनगर जिला युवा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद वे 1989 में गुजरात राज्य युवा कांग्रेस के महासचिव बने थे।

जल्द होगी गुजरात प्रभारी की घोषणा

कांग्रेस गुजरात के लिए जल्द ही नए प्रभारी की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी की सबसे बुरी हार के बाद इस्तीफा दे दिया था। साल 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 182 में से सिर्फ 17 सीट पर जीत मिली थी। हार के बाद राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी पद छोड़ने की पेशकश की थी।

SHARE

Must Read

Latest