Threads लॉन्चिंग के एक दिन बाद ही मेटा को ट्विटर ने दी केस करने की धमकी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

मेटा द्वारा थ्रेड्स लॉन्च करने के एक दिन बाद ही ये साबित हो गया है की ट्विटर थ्रेड्स को एक खतरे की तरह देखता है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर ने मेटा द्वारा उसके नए प्रतिद्वंदी थ्रेड्स की सफल लॉन्चिंग के बाद उसपर मुकदमे की धमकी दी है। ट्विटर के वकील ने बुधवार को मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को एक चिट्ठी भेजी। जिसमे ये आरोप लगा गया की मेटा ने ट्विटर के पूर्व कर्मचारियों को नियुक्त कर बिजनेस के रहस्य चुराए हैं।

एक चिट्ठी में ट्विटर के मालिक एलोन मस्क के वकील एलेक्स स्पिरो ने दावा किया की मेटा ने ट्विटर के बिजनेस सीक्रेट्स और दूसरी जानकारियों का जानबूझकर गैरकानूनी दुरुपयोग किया गया है।

इस चिट्ठी पर रिपोर्ट्स के जवाब में एलोन मस्क ने ट्वीट किया…”प्रतिस्पर्धा ठीक है, धोखाधड़ी नहीं।”

चिट्ठी में आगे कहा गया है की मेटा ने पूर्व ट्विटर कर्मचारियों को काम पर रखा था। जिन्होंने “अनुचित तरीके से ट्विटर डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अपने पास रखा था” और मेटा ने “जानबूझकर” इन कर्मचारियों को थ्रेड्स को बनाने वाली टीम में शामिल किया था।

स्पिरो ने कहा “ट्विटर अपने बौद्धिक संपदा अधिकारों को सख्ती से लागू करने का इरादा रखता है। मांग करता है की मेटा किसी भी ट्विटर बिजनेस सिक्रेट या अन्य गोपनीय जानकारी का उपयोग बंद करने के लिए तुरंत कदम उठाए।

हालांकि इस चिट्ठी को मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने खारिज कर दिया है। सीएनएन के अनुसार उन्होंने कहा “थ्रेड्स इंजीनियरिंग टीम में कोई भी पूर्व ट्विटर कर्मचारी नहीं है।

Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest