Voice Of The People

चंद्रयान 3 के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, बोले- ‘चंद्रयान-3 मिशन भारत के सपनों को आगे बढ़ाएगा’

आज भारत के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है, इसरो आज चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि ये ऐतिहासिक मून मिशन देश की ‘आशाओं और सपनों’ को आगे बढ़ाता है. पीएम मोदी इस समय फ्रांस के दौरे पर हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। बता दें कि इससे पहले चंद्रयान 2 के दौरान लैंडर से इसरो का संपर्क टूट जाने के कारण सभी के हाथ निराशा लगी थी। इस दौरान इसरो के तत्कालीन चीफ के। सिवान भावुक हो गए थे जिसपर पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाते हुए सात्वना देने का काम किया था।

पीएम ने कहा कि चंद्रयान-2 भी उतना ही पथप्रदर्शक था क्योंकि इससे जुड़े ऑर्बिटर के डेटा ने रिमोट सेंसिंग के माध्यम से पहली बार क्रोमियम, मैंगनीज और सोडियम की उपस्थिति का पता लगाया था। यह चंद्रमा के मैग्मैटिक विकास में अधिक अंतर्दृष्टि भी प्रदान करेगा। चंद्रयान-3 तीन लाख किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए, यह आने वाले हफ्तों में चंद्रमा तक पहुंच जाएगा। यान पर मौजूद वैज्ञानिक उपकरण चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेंगे और हमारे ज्ञान को बढ़ाएंगे।

Must Read

Latest