Voice Of The People

‘यही हमारी औकात है!’ बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झंडा न लगाने पर भड़की पाकिस्तानी महिला

दुबई में बुर्ज खलीफा है जिसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का तमगा हासिल है। यहां पर 2716.5 फीट की ऊंचाई से पाकिस्‍तान की बेइज्‍जती हुई है। 14 अगस्‍त को पाकिस्‍तान अपनी आजादी का जश्‍न मना रहा है। इस जश्‍न के मौके पर बुर्ज खलीफा की तरफ से बिल्डिंग पर पाकिस्‍तान का झंडा लगाने से साफ इनकार कर दिया गया। इस पूरी घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसके बाद लोग पाकिस्‍तान के नाम पर तरह-तरह के जोक मार रहे हैं। बड़ी बात है कि सैंकड़ों पाकिस्‍तानियों की मौजूदगी में यह हुआ है और इस बात से वो काफी नाराज थे।

वायरल वीडियो में सैकड़ों पाकिस्तानी इमारत के आसपास इकट्ठा हैं। ये सभी लोग मुल्‍क की आजादी का जश्‍न मनाने के लिए आधी रात को ही बुर्ज खलीफा पहुंच गए थे। ये सभी पाकिस्तान का झंडा नहीं लगाए जाने से काफी निराश और गुस्से में थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी रात को भी सैकड़ों पाकिस्तानी बुर्ज खलीफा के पास अपने देश का झंडा लगने का इंतजार कर रहे हैं। वो इस उम्‍मीद में नजर आ रहे हैं कि कि यह बिल्डिंग उनके राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन होगी।

इस पूरी घटना को एक महिला ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया है। इस महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘समय अभी 12 बजकर एक मिनट हो गया है मगर दुबई वालों ने कहा है कि पाकिस्तान के झंडे की फोटो बुर्ज खलीफा पर नहीं लगाई जाएगी। यह है हमारी औकात। पाकिस्‍तान की अवाम नारेबाजी कर रही है मगर पाकिस्‍तानी झंडे को बुर्ज खलीफा पर नहीं लगाया गया।

Must Read

Latest