दुनिया का भारत पर बढ़ रहा भरोसा… सेमीकॉन इंडिया के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी

सेमीकॉन इंडिया 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। 3 दिवसीय कार्यक्रम 17 सितंबर से 19 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट में 52 देश की 300 से अधिक कंपनियां शामिल होने जा रही है। पीएम मोदी ने उद्घाटन करते हुए कहा कि दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। कई रेटिंग एजेंसियों को भारत को अच्छी रेटिंग दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लिए इतने कम समय में तरक्की करना आसान नहीं है।

पीएम मोदी ने बताया कि हमारी यात्रा में बहुत सारे स्टेक होल्डर्स ने अहम जिम्मेदारी निभाई है। भारत में फैबलेस कंपनियों की ग्रोथ हो रही है। उन्होंने कहा कि AI इकोसिस्टम को बेहतर करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एक और फायदा यूथ का मिलेगा, हमारे देश में इंजीनियरिंग का बहुत बड़ा पूल है। भारत हर साल लाखों की संख्या में इंजीनियर बना रहा है। भारत में चीफ डिजाइनिंग के लिए बहुत बड़े लेवल स्किलिंग का काम चल रहा है।

पीएम ने कहा कि सरकार एक लाख छात्रों को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए ट्रेनिंग देने का लक्ष्य लेकर चल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो युवा रिसर्च कर रहे हैं, वे आगे आएं। उन्होंने कहा कि भारत में इंडस्ट्री को भी फायदा मिलेगा। साथ ही पीएम मोदी ने चुनौतियों का भी जिक्र किया है।

पीएम मोदी ने बताया कि सेमीकंडक्टर के लिए एक बड़ा विषय एनर्जी सिक्योरिटी भी है। आने वाले दिनों में बिजली की मांग बढ़ेगी और भारत इसके लिए तैयार है और भारत पावर सेक्टर में बड़े स्तर पर इन्वेस्ट कर रहा है। भारत स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर पर भी काम कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर वो कदम उठा रहा है, जो उसको सेमीकंडक्टर का एक प्रीफर्ड डेस्टिनेशन बन रहा है।

Must Read

Latest