यूपीआई चार्ज को लेकर विपक्ष द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की जेब से पैसा वसूला जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं है। कांग्रेस और खासकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी इसको लेकर झूठ फैला रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सच्चाई बताई है। प्रदीप भंडारी ने कहा कि यूपीआई चार्ज का आम जनता पर कोई असर नहीं होगा।
प्रदीप भंडारी ने कहा, “राहुल गांधी, पीएचडी कर लो झूठ बोलने में। राजनीति में तो कुछ नहीं हो रहा, कम से कम झूठ बोलने की पीएचडी मिल जाएगी, उसमें कुछ हो जाएगा।यूपीआई पे सरकार कोई टैक्स नहीं लगा रही है। मैं और आप यूपीआई पहले भी जैसे इस्तेमाल कर रहे थे, आगे भी वैसे इस्तेमाल करेंगे। 100 में से अगर 100 लोग यूपीआई इस्तेमाल करते हैं, तो 96 लोगों का जो ट्रांजैक्शन होता है वो 2000 रुपए से कम का होता है, वो ऐसे ही चलेगा। और जिसमें 2000 रुपए के ऊपर का ट्रांजैक्शन होता है, वो भी वैसे ही चलेगा। तो सरकार कोई टैक्स नहीं लगा रही।”
प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, “एमडीआर भी कोई टैक्स नहीं है, ये आपके और मुझपर नहीं लगने वाला है।एमडीआर जो है बड़े-बड़े कॉरपोरेशन्स के ऊपर जो है, जिससे कि एनपीसीआई और बैंक जिन्होंने यूपीआई बनाया है वो आगे भी उसको बना सकें और कंटिन्यू कर सकें, इसीलिए एमडीआर लगाया जा रहा है। तो मेरी और आपकी जिंदगी में जैसे पहले यूपीआई हो रहा था, वैसे ही आगे चलते रहेगा, कोई इसमें बदलाव नहीं है।कांग्रेस जो यूपीआई का विरोध कर रही थी, अब उसको यूपीआई से प्यार आ रहा है, यही यूपीआई की सफलता है।”
