Voice Of The People

लाल डायरी से डरे हुए हैं अशोक गहलोत…सवाई माधोपुर से गृह मंत्री अमित शाह ने की सीएम गहलोत से इस्तीफे की मांग

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी हमला तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सवाई माधोपुर जिले की गंगापुर सिटी में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा आजकल अशोक गहलोत लाल डायरी से बहुत डरे हुए हैं।

इस्तीफा दें अशोक गहलोत

अमित शाह ने अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग की है। शाह ने कहा कि आजकल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लाल डायरी से बेहद डरे हुए हैं। लेकिन वे डर क्यों रहे हैं? लाल डायरी के अंदर काले कारनामें छुपे हुए हैं। लाल डायरी में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का ब्योरा है। अशोक गहलोत को सीएम पद से इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया

अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन बीजेपी की सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरु की। बीजेपी सरकार हर साल 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि के रुप में दे रही है। राजस्थान में किसानों को बिजली नहीं मिल रही है और बिजली खरीदी में भी धांधली की जा रही है।

अमित शाह ने आगे कहा कि मोदी जी ने किसानों की 75 साल की मांग को पूरा करते हुए सहकारिता मंत्रालय बनाया। मोदी जी के आने के बाद समग्र देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। राजस्थान ने 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में सभी सीटें मोदी जी की झोली में डाली थीं। 2024 में भी जनता फिर से सभी सीटों पर भाजपा को जिताएगी। इसके साथ ही जनता लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए भी तैयार है।

SHARE
Vipin Srivastava
Vipin Srivastava
journalist, writer @jankibaat1

Must Read

Latest