Voice Of The People

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चीनी फंडिंग के मामले में न्यूज क्लिक से जुड़े 30 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली-एनसीआर में स्पेशल सेल की टीम ने छापेमारी की है। स्पेशल सेल की टीम ने न्यूज क्लिक के परिसरों पर छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक, तीस से ज्यादा जगहों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस, मोबाइल जब्त किए हैं। न्यूज क्लिक पर विदेशी फंडिंग के मामले में केस दर्ज हुआ था।

सूत्रों के अनुसार एनडीटीवी के पूर्व प्रबंध संपादक औनिंद्यो चक्रवर्ती, उर्मिलेश और अभिसार शर्मा को आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं सांस्कृतिक कार्यकर्ता सोहेल हाशमी के घर पर पुलिस ने छापा मारा। न्यूज क्लिक के सीईओ प्रबीर पुरकायस्थ के घर पर भी पुलिस ने रेड मारी है। साथ ही भाषा सिंह और तीस्ता के घर पर भी छापेमारी चल रही है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते अगस्त के महीने में न्यूज क्लिक के चीन से संबंध मामले को उठाया था और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस, चीन और न्यूज क्लिक एक ही गर्भनाल का हिस्सा हैं। राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के लिए उनका प्यार देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी एजेंडा चला रहे थे।

उन्होंने कहा 2021 में हमने न्यूज क्लिक के बारे में खुलासा किया था कि विदेशी प्रचार कैसे भारत के खिलाफ हो रहा है। इस भारत विरोधी अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए हैं। चीनी कंपनियां मोगुल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज क्लिक को फंडिंग कर रही थी, लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके समर्थन में आए जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

बताते चलें कि न्यूज क्लिक एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जिसके ऊपर विदेशी फंडिंग का मामला दर्ज हुआ है। बीजेपी ने चीन का साथ देकर भारत में माहौल खराब करने का आरोप लगाया था। स्पेशल सेल से पहले ईडी भी छापेमारी की कार्रवाई कर चुकी है। ईडी ने जानकारी दी थी कि न्यूज क्लिक को विदेशों से लगभग 38 करोड़ रुपए की फंडिंग हुई थी। जिसके बाद भाजपा ने आरोप लगाया था कि साल 2005 से 2014 के बीच कांग्रेस को भी चीन से बहुत सारा पैसा मिला। इतना ही नहीं द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि न्यूज क्लिक को विदेशी फंडिंग से 38 करोड़ मिले थे। यह पैसा कुछ जर्नलिस्ट में शेयर हुआ था।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest