Home Featured बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बताया शराब घोटाले का किंगपिन

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बताया शराब घोटाले का किंगपिन

0
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, बताया शराब घोटाले का किंगपिन

AAP सांसद संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी के बाद बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले का किंगपिन बताया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि शराब घोटाले के सरगना अरविंद केजरीवाल ही हैं। उन्हीं के इशारों पर ये घोटाला हुआ।

गौरव भाटिया ने दावा किया कि शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने कबूला है दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक हुई थी,वहीं कमीशन तय हुआ था। सीएम आवास घोटाले का अड्डा हो गया। अरविंद केजरीवाल के इशारे पर संजय सिंह कहते हैं कि बत्तीस लाख रुपए आम आदमी पार्टी को दो। केजरीवाल के कहने पर एक सांसद वसूली कर रहा है। अरविंद केजरीवाल की ऐसी सोच है, जो अपने सांसद और विधायक को भ्रष्टाचार के लिए मजबूर करते हैं, ताकि उनकी तिजोरी भरती रहे।

उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि अगर आपमें हिम्मत है तो पीसी कीजिए और कहिए कि बत्तीस लाख रुपए नहीं लिए। हो जाने दीजिए दूध का दूध, शराब का शराब। भाटिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2015 में अरुण जेटली पर आरोप लगाए थे, फिर बाद में माफी मांग ली,यही उनकी आदत है। केजरीवाल जिसे कट्टर ईमानदार कहते हैं, उसे अदालत से बेल तक नहीं मिल रही है।

गौरव भाटिया ने कहा कि जैसे तथ्य सामने आए हैं, उससे साफ है कि आम आदमी पार्टी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है. अभी सिर्फ बत्तीस लाख की रिश्वत की बात हो रही है, लेकिन जांच हो तो रकम करोड़ों में हो सकती है। सिर्फ कैश ट्रांजैक्शन करते हैं। भाटिया ने कहा कि आम आदमी अगर लाल बत्ती भी तोड़ दे तो उसपर कार्रवाई हो जाती है और ये लोग करोड़ों का शराब घोटाला करते हैं और कहते हैं कि हमारे ऊपर कार्रवाई हो रही है।

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार करते हुए कहा है कि उनका दाहिना हाथ मनीष सिसौदिया पिछले कई महीनों से जेल में बंद है। केजरीवाल का बायां हाथ और दाहिना हाथ दोनों भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यह केजरीवाल ही हैं जो अपनी तिजोरी भरने के लिए अपने सांसदों और मंत्रियों को भ्रष्टाचार करने के लिए मजबूर करते हैं।