Voice Of The People

350 साल बाद ब्रिटेन से वापस लाया जायेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का बाघ नख, नेहरू सेंटर के डायरेक्टर अमीश त्रिपाठी बोले- यह एक अदभुद क्षण

महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों ने लंदन दौरे पर एक एमओयू पर साइन किया है। यह डील भारत और लंदन के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी एक अनमोल वस्तु भारत लाने को लेकर की गई है। यह वस्तु तीन साल के लिए भारत लाई जा रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रसिद्ध ‘वाघ नख’ (बाघ के पंजे वाला खंजर) (Tiger Claw) को ब्रिटेन के संग्रहालय से महाराष्ट्र लाया जाएगा। इसके बारे में महाराष्ट्र सरकार ने जानकारी दी है।।

छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रसिद्ध बाघ नख, ‘बाघ का पंजा’ हथियार काफी प्रसिद्ध रहा है और वह इस औजार से दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर देते थे। बताया जा रहा है कि नवंबर में यह हथियार ब्रिटेन से वापस आ जाएगा। शिवाजी के राज्याभिषेक के 350 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र सरकार तीन साल की प्रदर्शनी आयोजित कर रही है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए बाघ के पंजे के हथियार को लंदन के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय से वापस लाया जाएगा।

लंदन स्थित नेहरू सेंटर के डायरेक्टर अमीश त्रिपाठी ने कहा, “मुझे लगता है कि यह उन लोगों के लिए एक शानदार दिन है जो भारतीय इतिहास पर नज़र रखते हैं। यह एक विशेष और अद्भुत क्षण है। यह लगभग एक दिव्य वस्तु की तरह महसूस हो रहा है।”

Must Read

Latest