Home Featured लालू यादव और तेजस्वी पर पटना में एफआईआर दर्ज, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

लालू यादव और तेजस्वी पर पटना में एफआईआर दर्ज, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

0
लालू यादव और तेजस्वी पर पटना में एफआईआर दर्ज, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ़ उनके बयान का हवाला देकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह मामला गांधी मैदान पटना के महारैली से जुड़ा है। बताते चलें कि 3 मार्च को पटना में कई पार्टियों के नेताओं का महाजुटान हुआ था जिनमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी शामिल थे।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा सिंह कल्लू ने गांधी मैदान थाने में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विरुद्ध प्राथमिकी शिकायत दर्ज करवाई है।

बीजेपी का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री और तेजस्वी यादव ने सवर्ण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। थानेदार सीताराम ने बताया कि उन्हें लिखित शिकायत मिली है। सनहा कर दोनों के खिलाफ मामले की जांच की जा रही है।

इस शिकायत में लिखा गया है कि कि राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव जी ने राजद के जन विश्वास रैली, स्थान गांधी मैदान, पटना में, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी करना जैसे कि नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं।