Voice Of The People

भारत 2031 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, जानें

आरबीआई डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने दावा किया है कि 2060 तक देश में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता भारत को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए 2048 तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि 2031 में ही देश इस उपलब्धि को हासिल कर सकता है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने यह बात 9 जुलाई को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में दिए भाषण में कही। उन्होंने कहा अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के संकल्प को देखते हुए यह कल्पना करना संभव है कि भारत अगले दशक में आगे निकल जाएगा।

पात्रा ने आगे कहा कि ऐसा अनुमान लगाया गया है कि अगर भारत अगले 10 सालों में 9.6% प्रति वर्ष की दर से आर्थिक ग्रोथ करता है तो लोअर मिडिल क्लास इनकम के ट्रैप को तोड़कर बाहर आ सकता है और विकसित देश बन सकता है।

बताते चलें कि इसका असर प्रति व्यक्ति आय में भी दिखना चाहिए। हालांकि 2047 तक विकसित देश के लिए प्रति व्यक्ति आय की सीमा 34,000 अमेरिकी डॉलर तक करने की जरूरत होगी।

SHARE
Chandan Kumar Pandey
Chandan Kumar Pandeyhttp://jankibaat.com
Chandan Pandey has 5 year+ experience in journalism field. Visit his twitter account @Realchandan21

Must Read

Latest