राम मंदिर में कथित चढ़ावे चोरी को लेकर समाचार चैनल एबीपी न्यूज़ पर बहस चल रही थी। डिबेट में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी भी शामिल थे। प्रदीप भंडारी ने चढ़ावा चोरी को लेकर कहा कि जो भी इसमें अंदर से या बाहर से शामिल होगा, उसको ऐसी सजा मिलेगी कि 7 पुश्ते भी याद रखेंगे।
प्रदीप भंडारी ने बीच डिबेट में ही सपा प्रवक्ता को जय श्री राम बोलने के लिए कहा। हालांकि प्रदीप भंडारी के चैलेंज के बाद भी सपा प्रवक्ता ने खुलकर नारा नहीं लगाया। प्रदीप भंडारी ने कहा कि दिल से और जोर से सभी को जय श्री राम बोलना चाहिए।
बीच में एंकर ने भी पूछा कि आप जय श्री राम का नारा क्यों नहीं लग रहे हैं? सपा प्रवक्ता उस पर भी आनाकानी करते हुए नजर आए। प्रदीप भंडारी ने डिबेट में कहा कि जो लोग भी चुनाव के कारण हिंदू बनते हैं, उन्हें देश की जनता कालनेमि ही समझती है।
