शिलान्यास के बाद उद्घाटन भी हम ही करते हैं… पीएम मोदी ने पचपदरा रिफाइनरी का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 जुलाई 2026) को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह भारत के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह परियोजना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के संयुक्त सहयोग से तैयार की गई है। 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) क्षमता वाली इस ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को 79,450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।

यह मॉर्डन कॉम्प्लेक्स रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल उत्पादन दोनों को एक साथ जोड़ता है। इसकी पेट्रोकेमिकल क्षमता 2.4 MMTPA है। रिफाइनरी का हाई नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है और इसमें 26 प्रतिशत से अधिक पेट्रोकेमिकल यील्ड है। इसे दक्षता और स्थिर विकास के वैश्विक मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप तो मेरी कार्यशैली जानते हैं, जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका लोकार्पण भी हम ही करते हैं। उन्होंने कहा, “भारत ने अपनी रिफाइनरी क्षमता को लगातार बढ़ाया है। अमेरिका में पिछले 50 साल में एक भी नई रिफाइनरी नहीं बनी है। यूरोप में क्षमता कम हो रही है। भारत विश्व में चौथा सबसे ज्यादा रिफाइनरी की क्षमता वाला देश बन गया है। हम यहां रुकने वाले नहीं है। इन्हीं प्रयासों के कारण भारत इस संकट से उभरा है।”

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूरिया 3000 रुपए बोरी में हम देते रहे। इसके लिए हमने सब्सिडी दी। दूसरे देशों से उर्वरक खरीदने की पहल की। आयात के साथ साथ हमनें घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर भी काम किया, इसके साथ ही प्राकृतिक खेती जैसे विकल्पों पर भी ध्यान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी सख्ती की।

Must Read

Latest