राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर समाचार चैनल टाइम्स नाउ पर डिबेट चल रही थी। डिबेट में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी भी मौजूद थे। प्रदीप भंडारी से पूछा गया कि जिन पर आरोप लग रहे हैं, वह अभी भी ट्रस्ट में हैं। इसके जवाब में प्रदीप भंडारी ने कहा कि इस मामले में कोई भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और ऐसी कार्रवाई होगी कि 7 जन्मों तक वह याद रखेगा।
प्रदीप भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में कोई भी दोषी बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि एक SIT का गठन किया गया है, जो स्वतंत्र रूप से काम कर रही है। प्रदीप भंडारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जैसे-जैसे चीज सामने आएंगे, कार्यवाही होगी।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा हो चुका है। बीजेपी सरकार मामले को लेकर काफी सख्त है और जल्द ही कुछ और बड़ी कार्यवाही देखी जा सकती है। पुलिस मामले में आरोपियों और संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है।
