Voice Of The People

उधमपुर में हुआ देश का पहला क्लाइमेट चेंज स्टेशन लॉन्च, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में देश का पहला क्लाइमेट चेंज स्टेशन लॉन्च किया। यह अनोखा स्टेशन सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के ‘हिमालयन हाई अल्टीट्यूड एटमॉस्फेरिक एंड क्लाइमेट रिसर्च सेंटर’ के तहत काम करेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य हिमालयन क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन और वायुमंडलीय घटनाओं का गहन अध्ययन करना है।

यह देश का पहला और दुनिया का दूसरा ऐसा स्टेशन है जो हिमालयन क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन पर शोध करेगा।चेनानी तहसील के मंडलोट गांव में स्थापित इस सेंटर से पर्यावरण पर पड़ रहे जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री के साथ जम्मू-कश्मीर के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सतीश शर्मा भी मौजूद रहे।

जितेंद्र सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नाथाटॉप, उधमपुर पहुंचकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा हिमालयन क्षेत्र में भारत के पहले और दुनिया के दूसरे क्लाइमेट चेंज स्टेशन का उद्घाटन किया। केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।” विशेषज्ञों का कहना है कि इससे न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि वैश्विक जलवायु परिवर्तन को समझने में भी मदद मिलेगी।

SHARE

Must Read

Latest