भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोमनाथ स्वाभिमान महापर्व के मौके पर सोमनाथ मंदिर में परिवार के साथ दर्शन पूजन किया। प्रदीप भंडारी के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद था। सोमनाथ स्वाभिमान महापर्व चल रहा है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यहां पर दर्शन पूजन किया था।
प्रदीप भंडारी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “सोमनाथ हिंदू दृढ़ता, आस्था और सभ्यता के गर्व का हमेशा रहने वाला प्रतीक है। पवित्र ज्योतिर्लिंग पर आशीर्वाद लेने के लिए विनम्र महसूस कर रहा हूँ। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, भारत अपनी सभ्यता की जड़ों से फिर से जुड़ रहा है और आस्था और हिंदू एकता में गर्व की नई भावना जगा रहा है। जय सोमनाथ!”
