पीएम मोदी ने पेरिस में की सेंट-गोबेन के CEO से की मुलाकात; निवेश पर फोकस

जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अगले चरण में फ्रांस पहुंचे, जहां उन्होंने सेंट-गोबेन के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेनोइट बाजिन से मुलाकात की। पेरिस में हुई यह बैठक ऐसे समय हुई है जब भारत और फ्रांस के बीच निवेश, तकनीक और औद्योगिक सहयोग को नई गति देने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री का यह दौरा केवल कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका केंद्र बिंदु तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम और वैश्विक निवेश भी है।

प्रधानमंत्री मोदी और बेनोइट बाजिन की मुलाकात को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सेंट-गोबेन दुनिया की प्रमुख औद्योगिक कंपनियों में गिनी जाती है और भारत में भी उसकी मजबूत मौजूदगी है। ऐसे में यह बैठक निवेश, विनिर्माण, हरित प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। भारत लगातार वैश्विक कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है और प्रधानमंत्री की यह बैठक उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

इस दौरान पीएम ने कई प्रमुख वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान निवेश, तकनीक, रेलवे आधुनिकीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भारत में संभावनाओं पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सेंट-गोबेन के चेयरमैन और सीईओ बेनोइट बाजिन से मुलाकात कर निर्माण और सामग्री क्षेत्र में निवेश तथा सतत विकास से जुड़े अवसरों पर विचार-विमर्श किया। बाजिन ने भारत में कंपनी के विस्तार और नए निवेश की योजनाओं की जानकारी दी।

Must Read

Latest