पीएम मोदी ने संभालकर रखा है 30 साल पुराना मफलर, न्यूजीलैंड में भारतीयों को संबोधित करते हुए किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों की तुलना यहाँ की संस्कृति के पवित्र शब्द ‘वाका’ (साझा यात्रा) से करते हुए इसे एक नई शुरुआत बताया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “भारत के लोग सुनते आए थे 20 साल के बाद लेकिन आज 40 साल के बाद कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है। ये मेरा सौभाग्य है मैं न्यूजीलैंड के सभी निवासियों के लिए, आप सभी लोगों के लिए, 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। पीएम के रूप में मेरा पहला न्यूजीलैंड दौरा है लेकिन 25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था, तब मुझे यहां आने का मौका मिला था। उस समय मुझे किसी ने गिफ्ट में 3 चीजें दीं , जो मैं भारत लेकर गया। एक- ये मफलर, एक कैप और एक सेट दस्ताना।”

पीएम मोदी ने मफलर का जिक्र करते हुए कहा कि इसे 25-30 साल पहले मुझे न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। उन्होंने कहा कि इतने साल में मैंने कई बार इसका इस्तेमाल किया और आज भी संभाल कर रखा है। जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यूज भी है और कमीटमेंट भी है। न्यूजीलैंड की सुंदर परंपरा अचछे से डिफाइन करती है। यहां सदियां से एक वाका शब्द लोगों को जोड़ता आया है।

Must Read

Latest