देश में एथेनॉल को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है कि इसके कारण गाड़ियों का एवरेज कम हो रहा है। इसी मुद्दे को लेकर समाचार चैनल आज तक पर बहस हो रही थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी मौजूद थे। डिबेट में मनीष कश्यप भी मौजूद थे जिन्होंने एक फर्जी वीडियो डालकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा था।
डिबेट में मनीष कश्यप ने कहा कि गाड़ियों का एवरेज 20 से 25% तक कम हो रहा है। इसको प्रदीप भंडारी ने झूठा करार दिया। प्रदीप भंडारी ने डिबेट के दौरान ही तथ्य पढ़कर सुनाया कि ARAI कहता है कि E 20 के कारण 2 से 6 फीसदी तक ही माइलेज गिरा है।
प्रदीप भंडारी ने कहा कि मनीष कश्यप झूठ बोल रहे हैं और इन्होंने फेक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। अगर खराब तेल डालकर कोई व्यक्ति झूठ फैला रहा है तो उसको एक्सपोज किया जाना चाहिए। प्रदीप भंडारी ने आगे बताया कि इथेनॉल से देश के किसानों का फायदा हो रहा है और उनको आर्थिक मदद भी मिल रही है।
