उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर समाचार चैनल एबीपी न्यूज़ पर डिबेट हो रही थी। डिबेट में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी भी शामिल थे। इसी दौरान विपक्ष लगातार बाबर को याद कर रहा था। डिबेट के दौरान ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज तक यह लोग बाबर को नहीं भूल पा रहे हैं।
डिबेट के दौरान ही प्रदीप भंडारी ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया और पूरी हनुमान चालीसा उन्होंने सुना दी। माहौल ऐसा हो गया कि मौलाना भी जय श्री राम का नारा लगाने लगे। डिबेट पर मौजूद अन्य लोग भी जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।
डिबेट के दौरान राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सपा प्रवक्ता झूठ बोल रहे थे। प्रदीप भंडारी ने तुरंत फैक्ट चेक करते हुए उनके कथित तथ्य को झूठा करार दिया और सच्चाई पढ़कर सुनाई।
