बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी के पंजाब में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते ही घबरा गए AAP प्रवक्ता

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च वाले प्रदर्शन में जमकर हिंसा हुई। प्रदर्शनकारियों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई जिसके बाद दिल्ली पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। इसी मुद्दे को लेकर समाचार चैनल आजतक पर बहस चल रही थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी भी मौजूद थे। प्रदीप भंडारी ने डिबेट के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से कहा कि आप लोग बच्चों को आगे करके राजनीति मत करिए।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि नीट पेपर लीक में जो लोग भी शामिल थे और दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही हो रही है। डिबेट में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भी थे, जिनका प्रदीप भंडारी ने पलटवार किया। प्रदीप भंडारी ने जैसे ही पंजाब में प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया तुरंत आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भड़क गए।आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता साफ कह रहे थे कि पंजाब की बात मत करिए।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि छात्रों के मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए और पुलिस वालों को भी पीटा गया है और वह भी किसी के बेटे हैं।

Must Read

Latest