पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- 28 साल के युवा देश को आगे ले जा रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र के सार्थक होने की उम्मीद जताई। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बढ़ती उपलब्धियों की तारीफ करते हुए की। पीएम मोदी ने इनोवेशन को बढ़ावा देने और देश की अंतरिक्ष क्षमताओं का विस्तार करने में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका की भी तारीफ की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बिना नाम लिए तंज कसा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत के एक युवा स्टार्टअप ने बहुत बड़ी सिद्धि प्राप्त की है। विश्व के कम ही देश हैं, जहां इस प्रकार के प्राइवेट ताकत बनी है। भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है, बहुत बड़ी सफलता है। मैं देश के 28 के एवरेज वाले नौजवानों की बात कर रहा हूं, जिन्होंने अंतरिक्ष में देश का झंडा गाड़ दिया है। मैं किसी 56 साल के नौजवान की बात नहीं कर रहा हूं। इन स्टार्टअप्स और उनकी युवा टीमों ने अंतरिक्ष में भारत का झंडा गाड़ दिया है।”

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “पश्चिम एशिया का युद्ध एक बहुत बड़ा संकट का कारण पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और फर्टिलाइजर रहा। हर विषय में अनेक बाधाएं और संकट आए। उसके बाद भी भारत 7.7 फीसदी के ग्रोथ से सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ये भारत के सामार्थ्य का परिचायक है। ऐसे में जब ये मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है, देश ने स्पीड पकड़ ली है। संसद का स्पिरिट उस स्पीड में नई ऊर्जा भर सकता है।”

Must Read

Latest