मोदी सरकार में बढ़ा शिक्षा बजट, नीट की सीटें भी 75 हजार बढ़ी – बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी

देश भर में सीजीपी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा हो रही है। समाचार चैनल न्यूज़ 18 इंडिया पर इसी मुद्दे को लेकर डिबेट चल रही थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी भी मौजूद थे। सपा प्रवक्ता ने डिबेट पर झूठ बोला कि शिक्षा का बजट कम किया गया है, जिसके बाद प्रदीप भंडारी ने जबरदस्त जवाब दिया।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि पहले शिक्षा का बजट 8000 करोड़ था जो अब बढ़कर 1 लाख 30 हजार करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले नीट की सीटें 50000 थी, अब बढ़कर 1,25,000 से अधिक हो गई है।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि जब यह लोग पंजाब, तेलंगना, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगते तब युवाओं की बात होती क्योंकि वहां भी पेपर लीक हो रहे हैं और छात्रों का प्रदर्शन जारी है, नहीं तो इनको पहले ही सीजेपी के नाम के आगे प्रो आप प्रो कांग्रेस का ब्रैकेट लगा देना था क्योंकि युवाओं ने इनसे अपेक्षा रखी थी।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि हम फलदार वृक्ष हैं और झुकते हैं, जहां पर सुधार की जरूरत होती है वहां पर सुधार करते हैं। उन्होंने कहा 2024 के बाद राहुल गांधी ने एक नैरेटिव फैलाया की सरकार 1 साल में गिर जाएगी लेकिन उसके बाद देश के युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा दिखाया और आज क्या स्थिति है यह सबको पता है।

Must Read

Latest