बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने डिबेट में सपा प्रवक्ता की बोलती बंद की, जानें क्या कहा

संसद में मोदी सरकार ने बिल लाया है जिससे पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। हालांकि विपक्ष इस पर ठीक से चर्चा नहीं होने दे रहा है और लगातार संसद में नारेबाजी कर रहा है। पेपर लीक को लेकर ही समाचार चैनल टाइम्स नाउ पर डिबेट चल रही थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी मौजूद थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है।

इसके जवाब में प्रदीप भंडारी ने कहा कि हमें उनसे ज्ञान नहीं चाहिए जिसकी पार्टी के संस्थापक कहते थे कि अगर कोई लड़का रेप कर दे तो उससे गलती हो जाती है क्योंकि लड़कों से गलती हो जाती है। प्रदीप भंडारी ने कहा इस आधार पर अगर सबसे पहले संसद से किसी को बाहर करना चाहिए तो वह अखिलेश यादव हैं क्योंकि उनकी पार्टी के संस्थापक और उनके पिता ने रेपिस्टों को बचाने की वकालत की थी।

प्रदीप भंडारी ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव खुद कहते हैं कि हम सब थोड़ी-थोड़ी चीटिंग करते हैं तो हमें उन नेताओं से ज्ञान नहीं चाहिए जो माफियाओं को बचाते हैं, रेपिस्टों को बचाते हैं और उनके लिए वकालत करते हैं।

Must Read

Latest