लोकसभा से ऐतिहासिक एंटी पेपर लीक बिल पारित हो गया। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए, लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इन आरोपों को झूठा बताया। प्रदीप भंडारी ने समाचार चैनल एबीपी न्यूज़ पर बहस के दौरान बताया कि आखिर राहुल गांधी को देश का युवा क्यों नहीं पसंद करता है?
प्रदीप भंडारी ने कहा, “आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है क्योंकि आज ही पेपर लीक के खिलाफ सबसे सख्त कानून लोकसभा से पारित हो गया है। 50 साल में जो कांग्रेस सरकार नहीं सोच पाई, उसे मोदी सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में ही कर दिखाया और पेपर लीक पर 10 करोड़ तक का जुर्माना और 3 महीने के अंदर सजा और ट्रायल जरूरी कर दिया।”
प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, “राहुल गांधी ने 20 मिनट से अधिक समय तक भाषण दिया लेकिन पेपर लीक पर कितना मिनट बोला, जीरो। केरल-कर्नाटक में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर FIR पर कितना बोल जीरो। अगर राहुल गांधी देश की जनता को मूर्ख कहेंगे तो हमारा फर्ज है कि हम उसके खिलाफ आवाज उठाएं। इसीलिए राहुल गांधी जब चुनावी मैदान में आते हैं तो उन्हें समर्थन नहीं मिलता है और देश का युवा उन्हें पप्पू और पिद्दी कहता है।”
प्रदीप भंडारी ने कहा कि जो पेलेट गन चलाने वाली बात है वह सरासर झूठी है क्योंकि राहुल गांधी को कुछ भी नहीं पता है गोली या पेलेट गन चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट देता है ना की कोई मंत्री।
