पेपर लीक बिल पास हो गया लेकिन राहुल-प्रियंका ने संसद के अंदर पेपर लीक मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोला- बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी

मोदी सरकार ने एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा और राज्यसभा से पारित करवा लिया है। अब पेपर लीक होने पर सख्त सजा का प्रावधान हो चुका है। हालांकि इस पूरे मामले पर कांग्रेस हंगामा कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर समाचार चैनल आजतक पर डिबेट चल रही थी, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी भी मौजूद थे।

प्रदीप भंडारी ने कहा, “लोकसभा और राज्य सभा से पेपर लीक बिल पास हो गया, लेकिन कांग्रेस ने मुद्दों पर कुछ बोला नहीं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नीट पेपर लीक पर कुछ भी नहीं बोला। उन्होंने नहीं बताया कि पेपर लीक को कैसे रोका जाए। केरल में छात्रों पर लाठी चार्ज हुई और वाटर कैनन चले, उस पर भी कांग्रेस ने कुछ नहीं बोला, इससे पता चलता है कि इनका मकसद राजनीति है।”

प्रदीप भंडारी ने कहा कि इस मामले में पैलेट नहीं चली है, लेकिन वहां पर करीब 2800 से अधिक आपराधिक गतिविधि वाले लोग शामिल थे। उन्होंने कहा, “यह पूरी भीड़ संसद से 100 मीटर की दूरी पर ही मौजूद थी। राहुल गांधी तो देश में अराजकता का माहौल चाहते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा कि हम गृह मंत्री को खींचकर लेकर आएंगे क्योंकि भीड़तंत्र में विश्वास करते हैं। हम देश को भीड़तंत्र नहीं होने देंगे। जिनके ऊपर अपराधिक मामला है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।”

प्रदीप भंडारी ने पूछा कि कांग्रेस ने कर्नाटक और केरल में छात्रों पर से मामले वापस क्यों नहीं लिए? रेवंत रेड्डी ने कहा कि इंजीनियरिंग के छात्र वेस्ट है तो यह लोग तो छात्र विरोधी शुरू से ही रहे हैं।

Must Read

Latest