‘राहुल गांधी, देश को बांटना बंद कीजिए’, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने चाय दुकानदार से बात कर बताई जमीनी सच्चाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चाय की दुकानों पर जाति के आधार पर अलग-अलग कप में चाय दिए जाने के दावा किया। राहुल के बाद बयान के बाद आम लोग हैरान रह गए हैं क्योंकि सच्चाई ऐसी नहीं है। राहुल के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक चाय की टपरी पर पहुंचकर ‘ग्राउंड जीरो’ फैक्ट चेक किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया।

प्रदीप भंडारी की तरफ से जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुकानदार ने राहुल के दावे को सिरे से खारिज करते हुए सच्चाई बयां की।भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी नई दिल्ली के मशहूर कनॉट प्लेस इलाके में पहुंचे। उन्होंने वहां ‘मोनू गौतम’ नाम के एक चाय दुकानदार से मुलाकात की, जो खुद अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

वीडियो में मोनू की चाय की दुकान की असलियत यह देखी जा सकती है कि वहां पर आने वाले हर ग्राहक को उसकी पसंद या जरूरत के हिसाब से कप या डिस्पोजेबल गिलास दिया जाता है, न कि किसी की जाति देखकर। प्रदीप भंडारी ने अपने इस वीडियो के जरिए राहुल गांधी के बयान को सिरे से खारिज किया और वीडियो पर अंग्रेजी में ‘एलओपी- लीडर ऑफ प्रोपगेंडा’ लिखकर निशाना साधा। प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि आप देश को बांटना बंद कीजिए।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि आपने कभी चाय की टपरी पर चाय नहीं पी है, इसीलिए आपको यहां मिलने वाले कप के अंतर के बारे में कुछ नहीं पता और आप सिर्फ लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

Must Read

Latest