राहुल गांधी के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का पलटवार

भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। जो आंकड़े सामने आए हैं उसके अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8 फ़ीसदी की दर से आगे बढ़ रही है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। भारत ने चीन और अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको याद होगा कुछ समय पहले राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी बताया था। अब बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है और उनसे माफी मांगने की अपील की है।

प्रदीप भंडारी ने कहा, “सबसे पहले तो राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने भारतीय इकोनॉमी को डेड इकोनामी बताया था। अब अर्थव्यवस्था को लेकर आंकड़े सामने आए हैं जिसमें बताया गया है कि भारत 7.8 फ़ीसदी की ग्रोथ रेट के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था है। भारत, चीन और अमेरिका से भी आगे है और ऐसा सिर्फ इस बार नहीं हुआ है बल्कि पिछले 6 सालों से हो रहा है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो भारत की इकोनॉमी fragile 5 में आती थी, लेकिन वर्तमान में भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, “महंगाई भी कंट्रोल में है और अर्थव्यवस्था पूरी कंट्रोल में है। पूरी दुनिया में जब ऊर्जा को लेकर मारामारी और संकट आया तब भी भारत मजबूती से खड़ा है, क्योंकि भारत का आधार ही काफी मजबूत है। ऐसे में राहुल गांधी और उनका पूरा ग्लोबल इकोसिस्टम जो भारत को कमजोर अर्थव्यवस्था के रूप में देखना चाहता है वह निराश है। राहुल गांधी और उनके पूरे इकोसिस्टम को देश से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि आज देश के युवाओं, उद्योगपतियों और कामकाजी लोगों ने भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है। राहुल गांधी का राजनीतिक कैरियर जरूर डेड हो सकता है लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।”

Must Read

Latest