Home Featured जनता का मुकदमा के मुहिम की बड़ी जीत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में दिए चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के विशप PC सिंह के खिलाफ जांच के निर्देश

जनता का मुकदमा के मुहिम की बड़ी जीत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में दिए चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के विशप PC सिंह के खिलाफ जांच के निर्देश

0
जनता का मुकदमा के मुहिम की बड़ी जीत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में दिए चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के विशप PC सिंह के खिलाफ जांच के निर्देश

जनता का मुकदमा के मुहिम का बड़ा असर। बोर्ड आफ एजुकेशन चर्च आफ नार्थ इंडिया के विशप PC सिंह के जबलपुर स्थित आवास व अन्य ठिकानों पर हुई छापेमारी में अहम दस्तावेज मिले हैं। इस आधार पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) अब मतांतरण के लिए फंडिंग का पता लगा रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार EOW को निर्देश दिए हैं कि इस बात का पता लगाया जाए कि जो विदेशी मुद्रा से संबंधित जानकारी मिली है, उसका उपयोग मतांतरण के लिए तो नहीं किया गया।

EOW को ट्रस्ट (द बोर्ड आफ एजुकेशन चर्च आफ नार्थ इंडिया) के कार्यों में धांधली की शिकायत विनटेबल फादर हीरा नवल मसीह नागपुर द्वारा की गई थी। मसीह की शिकायत पर जब EOW ने को गुरुवार को जबलपुर में कार्रवाई की, तब चेयरमैन पीसी सिंह के खिलाफ ट्रस्ट की संस्थाओं का दुरुपयोग, नाम परिवर्तित कर नई संस्थाओं का निर्माण, नई संस्थाओं के नाम से अवैधानिक कार्य, स्कूल संस्थाओं की फीस में गड़बड़ी, निजी कार्यों में ट्रस्ट के पैसों का दुरुपयोग करने जैसी कई गड़बड़ियों के दस्तावेज मिली।

इसके अतिरिक्त संस्थाओं की लीज के नवीनीकरण में धोखाधड़ी, सात करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स न चुकाए जाने जैसे प्रकरण सामने आते हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने EOW को 3 बिन्दुओं पर जांच के निर्देश दिए हैं।

पहला छापेमारी में प्राप्त दस्तावेजF के आधार पर प्राप्त धन का इस्तेमाल गैरकानूनी, मतांतरण या अवैधानिक कार्यों के लिए तो नहीं हो रहा है। दूसरा शासन द्वारा दी गयी ज़मीनों का इस्तेमाल स्कूल, अस्पताल या धर्म के कार्यों के अलावा किसी व्यावसायिक कार्यों के लिए तो नहीं हो रहा है। तीसरा लीज नवीनीकरण में धांधली की जांच EOW करेगा।

आपको बता दें कि प्रदीप भंडारी देश के एक मात्र पत्रकार हैं जिन्होंने इंडिया न्यूज के अपने शो जनता का मुकदमा में इस विषय को उठाया था और PC सिंह के खिलाफ करवाई की मांग की थी। ये खबर जनता का मुकदमा के द्वारा चलाए गए मुहिम की एक बड़ी जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here