Voice Of The People

मिलिए ऐसे संगठन से जिसने 3 लाख से अधिक लोगों तक राशन पहुंचाया

नितेश दूबे,जन की बात

देश भर में 66 दिनों तक लॉक डउन रहा और 1 जून से देश अनलॉक 1.0 की तरफ आगे बढ़ा। लेकिन इस लॉक डाउन के दौरान गरीबों को काफी कठिनाइयां हुई। कई लोगों की नौकरियां भी गई। इस दौरान कई ऐसे संगठन उभर कर आए जिन्होंने गरीबों की सेवा की। उसी में एक संगठन शामिल है “दोस्त संगठन” जिसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल करते हैं। इस संगठन ने लाखों लोगों की सेवा की और उनको फूड पैकेट और राशन प्रोवाइड किया। इसके साथ ही साथ इस संगठन ने जरूरतमंदों के स्वास्थ्य की भी सेवा की और जरूरी सुविधाएं उनको प्रदान की गई।

3 लाख से अधिक लोगों को राशन

दोस्त संगठन जिसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल करते हैं। इस संगठन ने लॉक डाउन के दौरान करीब 3 लाख 3 हजार से अधिक लोगों को फूड पैकेट और राशन मुहैया कराया। इसके साथ ही इस संगठन ने कई प्रोग्राम चलाया। इस संगठन के दोस्त अन्नपूर्णा प्रोग्राम के तहत करीब 3 लाख 3 हजार लोगों को राशन पहुंचाया गया। जिन को राशन की जरूरत थी उनको राशन मिला और जिनको बने बनाए खाने की जरूरत थी उनको खाना दिया गया।

इसके साथ ही इस संगठन ने दोस्त हेल्प डेस्क नाम का प्रोग्राम भी शुरू किया और इसके तहत संगठन ने फोन पर जरूरतमंदों की सेवा की। करीब साढ 350 लोगों को जरूरी राशन ,दवाइयां और यहां तक कि प्रवासी मजदूरों के लिए पास की भी सुविधा की गई और उनको मदद मुहैया कराया गई।

बेजुबान जानवरों के लिए भी कार्य किया

इस संगठन ने केवल इंसानों का ही ख्याल नहीं रखा बल्कि इस संगठन ने बेजुबान जानवरों का भी ख्याल रखा। साथ ही 63 लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया। इस संगठन के माध्यम से प्रतिदिन करीब 200 कुत्तों को खाना खिलाया जाता था। नोएडा के अलग-अलग सेक्टर में वहां के वालंटियर आते थे और कुत्तों के लिए बना बनाया खाना लेकर जाते थे। इसके साथ ही संगठन ने लॉक डाउन के दौरान करीब करीब 63 लोगों को रोजगार मुहैया कराया।

करीब एक लाख मास्क इस संगठन ने लॉक डाउन के दौरान बांटे जबकि 200 पीपीई किट भी नोएडा के सरकारी हॉस्पिटल को दिया। इसके साथ ही सैनिटाइजर भी संगठन द्वारा बांटा गया।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि जो मास्क निर्मित किए गए वह गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग ले रही लड़कियों से करवाएं। जिससे उन लड़कियों को रोजगार भी मिला।

इस तरह से “दोस्त संगठन” ने लाखों लोगों की सेवा लॉक डाउन के दौरान की।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest