Voice Of The People

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से पूछताछ करने दिल्ली रवाना हुई एस.ओ.जी की टीम, FIR दर्ज

राजस्थान में राजनीतिक उठापटक लगातार जारी है। राजस्थान में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभी हाल ही में एक ऑडियो टेप रिलीज हुआ है। उसके अंदर भाजपा के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत व कांग्रेस के एम.एल.ए भंवर लाल शर्मा तथा भाजपा नेता संजय जैन के बीच बातचीत बताई जा रही है। इसके अंदर विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने राजद्रोह व साजिश रचने के आरोप में धारा 120 बी, 124 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

राजस्थान एस.ओ.जी के ए.डी.जी अशोक राठौड़ ने कहा कि महेश जोशी ने दो शिकायतें दर्ज कराई हैं। यह शिकायत वायरल ऑडियो को लेकर दर्ज कराई गई है। हमनें सेक्शन 124ए (राजद्रोह) और 120बी (साजिश रचने) में दो मामले दर्ज कर लिए हैं। ऑडियो क्लिप के सत्यता की जांच की जा रही है।

वहीं अब इस पूरे मामले पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि, वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि, वायरल ऑडियो क्लिप निराधार है। इसमें जो आवाज सुनाई दे रही है वह मेरी नहीं है। वहीं कांग्रेस के बड़े नेता सुरजेवाला ने कहा कि, भाजपा के नेता लगातार राजस्थान में कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest