Voice Of The People

केंद्रीय गृह मंत्रालय कर चुका है भारत विरोधी रेहान सिद्दीकी को ब्लैकलिस्ट, पढ़िए रिपोर्ट

 

भारत सरकार अब बॉलीवुड से जुड़े पाकिस्तानी लोगों पर कार्यवाही करने का मन बना चुका है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मुद्दा उठाया था और कहा था कि बॉलीवुड में डी कंपनी अभी भी सक्रिय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भारत सरकार को जल्द ही इस पर कार्रवाई करनी चाहिए और उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भी बॉलीवुड पर निशाना भी साधा था। उन्होंने कहा था कि इसमें दाऊद का भी हाथ हो सकता है। उनकी इसी बात को दिग्गज वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने भी आगे बढ़ाया था और समर्थन किया था और उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे ने जो कहा है वह सही हो सकता है।

रेहान सिद्दकी को ब्लैकलिस्ट किया गया

आपको बता दें कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने रेहान सिद्दीकी जो कि बॉलीवुड का इवेंट मैनेजर है और विदेशों में खासकर अमेरिका में बॉलीवुड के इवेंट को मैनेज करता है। उसको भारत सरकार ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही राकेश कौशल और दर्शन मेहता को भी गृह मंत्रालय ने ब्लैक लिस्ट किया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड मैनेजर रेहान सिद्धकी अमेरिका के ह्यूसटन शहर से है। इसके साथ ही इसका मिलना जुलना भारत विरोधी लोगों से भी होता है और कश्मीर में प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए यह लोग फंडिंग भी करते हैं आपको बता दें कि इस को ब्लैक लिस्ट करने के लिए शिवसेना के सांसद राहुल शेवाले ने 17 फरवरी को ही गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था और अब गृह मंत्रालय ने इस पर एक्शन ले लिया है केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बाकायदा एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

आपको बता दें कि रेहान सिद्धकी कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के साथ हमेशा संपर्क में रहता है। उसके साथ सुष्मिता सेन की फोटो भी है और कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ उसकी फोटो है।

आपको बता दें कि राहुल शेवाले ने 2 जुलाई को ही ट्वीट करके इसकी जानकारी दे दी थी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को धन्यवाद किया था। साथ ही साथ कहा था कि मैं आतंकवाद और राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए गृह मंत्रालय का धन्यवाद करता हूं।

SHARE

Must Read

Latest