जनता के दबाव में संजय राऊत घबराए कह रहे है…..

सुशांत सिंह राजपूत केस में संजय रावत ने अपने दिए गए बयानों को लेकर यू-टर्न लिया है। संजय राउत ने कहा कि सुशांत के परिवार से मेरी पूरी सहानुभूति है। कल केवल मैंने केवल इतना कहा था कि वह धैर्य बनाकर रखे, क्या मैंने कल उन्हें धमकाया था? मुंबई पुलिस पर विश्वास बना कर रखें, यदि आपको लगता है कि वह अच्छा कार्य नहीं कर रहे हैं फिर आप केस सीबीआई को दे सकते है।

मुंबई का बेटा है सुशांत : संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपने बयान में आगे कहा कि सुशांत सिंह राजपूत हमारा बेटा है। मुंबई में एक्टर बना और मुंबई में ही रहता था। बॉलीवुड मुंबई के परिवार का एक हिस्सा है। हमारी उससे क्यों कोई शत्रुता होगी? बल्कि हम तो यह चाहते हैं उसके परिवार को इंसाफ मिले। जो भी रहस्य उसकी मौत के पीछे छुपा हुआ वह सबके सामने आयें।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर भी कई सवाल उठाए थे

संजय राउत सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर कई सवाल उठाएं थे। संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने लेख में लिखा था कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता की दो शादियां हुई थी। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत का अपने पिता से भावनात्मक लगाव खत्म हो गया था। उनकी बहनों से भी उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे। जबकि परिवार ने संजय राऊत के सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया था और कहा था कि सुशांत के पिता की तो केवल एक ही शादी हुई है।

*जांच से पहले ही ठहरा दी थी आत्महत्या*

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सामना में लगातार लेखों के जरिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ दिन बाद ही इसे आत्महत्या करार दिया था। जिसके बाद मीडिया और जनता उनसे तीखे सवाल पूछने लगी।

Must Read

Latest