Voice Of The People

क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए? पढ़िए रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। बता दें कि आज ही 11:05 मिनट पर सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपना फैसला सुना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया है। आपको बता दें कि बिहार सरकार ने सीबीआई जांच के लिए अनुरोध किया था जिसके बाद केंद्र सरकार ने इसे मान लिया था। लेकिन इस जांच में महाराष्ट्र सरकार और रिया चक्रवर्ती रोड़ा बन रही थी। यह लोग लगातार सीबीआई जांच का विरोध कर रहे थे लेकिन उसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और सुप्रीम कोर्ट ने अब सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। जैसे-जैसे केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही थी, उसके बाद रिया चक्रवर्ती के भी बेतुके बयान सामने आ रहे थे। रिया चक्रवर्ती अपने वकील के माध्यम से लगातार सुशांत के परिवार को निशाना बना रही थी। लेकिन अब केस पूरी तरह सीबीआई को जा चुका है। साथ ही साथ सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी की है कि बिहार सरकार के एफआईआर सही है और अब महाराष्ट्र पुलिस को बिहार पुलिस का सहयोग भी करना होगा और सारे सबूत भी सीबीआई को सौंपने होंगे।

मुंबई पुलिस पर सवाल

आपको बता दें कि जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत मामले की जांच सीबीआई को सौंपी ,तुरंत सोशल मीडिया पर लोगों ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को भी टारगेट करना शुरू कर दिया। क्योंकि जिस तरीके की जांच मुंबई पुलिस ने पिछले 66 दिनों में की है, वह किसी से छुपी नहीं है। मुंबई पुलिस पर उसकी जांच को लेकर लोग लगातार सवाल कर रहे थे। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह है जो कि जांच को लीड कर रहे थे। इसके साथ ही मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे थे कि मुंबई पुलिस ने दिशा और सुशांत की ऑटोप्सी  रिपोर्ट क्यों नहीं जारी की? मुंबई पुलिस ने क्राइम सीन को तुरंत सील क्यों नहीं किया था? मुंबई पुलिस ने वहां पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? मुंबई पुलिस इस प्रकार से जांच कर रही थी जैसे वो किसी को बचाना चाह रही थी।

वहीं पर सुप्रीम कोर्ट ने जब सीबीआई जांच को लेकर फैसला सुनाया और मामले की जांच सीबीआई को सौंपी, तो सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी भी की, कि बिहार सरकार की f.i.r. सही थी। यानी कि सुप्रीम कोर्ट भी मुंबई पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं दिखी।

इन सब घटनाओं के बाद लोग लगातार मुंबई पुलिस से सवाल कर रहे हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर सवाल कर रहे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर लोग मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह से इस्तीफा तक मांग रहे हैं।

SHARE

Must Read

Latest