क्या आप भारत बंद का समर्थन करतें हैं? जन की बात ऑनलाइन ओपिनियन पोल के नतीजे

किसान प्रदर्शन बहुत ही तेज गति से आगे बढ़ रहा है और अब यह राजनीतिक मंच का अखाड़ा भी बनते जा रहा है। इसी क्रम में आज के लिए कई किसान संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया था। हालांकि इसमें राजनीतिक पार्टियां भी शामिल हो रही थी और लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने भारत बंद का समर्थन किया था। आपको बता दें कि बंद का विरोध भी हो रहा था लोग यह सवाल उठा रहे थे कि अभी कोरोना से लॉकडाउन में लोगों का व्यापार चौपट हुआ था तो इस बंद का क्या मतलब है? यह उल्टा उन पर असर करेगा। धीरे-धीरे व्यापार लोगों का सुधर रहा है। इस बंद से उन्हें नुकसान भी होगा। इसी बीच जन की बात की टीम ने एक ऑनलाइन पोल करने का फैसला किया। यह पोल सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया और जन की बात के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध था। अब इसके नतीजे आ गए हैं। सोशल मीडिया पर जन की बात ने जनता से पूछा है कि क्या आप भारत बंद का सपोर्ट करते हैं? इस पोल के नतीजे से पता चलेगा कि कितने प्रतिशत लोग भारत बंद का विरोध/सपोर्ट करते हैं।

आपको बता दें कि जन की बात के इस ऑनलाइन पोल में ट्विटर पर करीब 1506 लोगों ने हिस्सा लिया और जो इस पोल से नतीजे निकल कर सामने आए वह बेहद चौंकाने वाले थे और शायद उन्हीं नतीजों के अनुसार आज का भारत बंद भी रहा। आपको बता दें कि 77% लोगों ने माना कि वह भारत बंद का समर्थन नहीं करते हैं जबकि 23% लोगों ने कहा कि वह भारत बंद का समर्थन करते हैं और आज जो दिन भर भारत बंद का ऐलान किया गया था। उससे यह पता चला कि पोल के नतीजों के अनुसार ही भारत बंद की स्तिथि रही।

Must Read

Latest