Voice Of The People

इंडिया न्यूज़ – जन की बात सर्वे: अमरिंदर के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लिए कौन है सबसे बड़ा खतरा?

तोषी, जन की बात

जन की बात के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने पंजाब चुनाव के पहले बड़ा सर्वे प्रस्तुत किया। आपको बता दें यह सर्वे 27 अगस्त से 3 सितंबर के बीच किया गया है। इस सर्वे के लिए पंजाब के अलग अलग हिस्सों से 10,000 लोगों से राय ली गई है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में अब महज 6 महीनों से भी कम वक्त बचा है और ऐसे में पंजाब में हर पार्टी अपना दम ठोकते हुए नजर आ रही हैं। पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल पूर्ण बहुमत का दावा ठोक रही हैं तो वही दूसरी ओर अकाली दल से गठबंधन तोड़ कर अलग हो चुकी भाजपा पार्टी भी जीत का ऐलान कर रही हैं।

आज के शो जनता का मुकदमा एपिसोड में पंजाब चुनाव को लेकर जनता के वकील प्रदीप भंडारी सबसे सटीक सर्वे दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं। इंडिया न्यूज़ – जन की बात के सटीक सर्वे के मुताबिक पंजाब विधानसभा चुनाव में किस पार्टी के खेमे में जाएगा जनता का प्यार और किसके सर पर होगा पंजाब का ताज का अनुमानित ऐलान होगा। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लिए 2022 चुनाव में कौन सी पार्टी होगी बड़ी चुनौती? तो आज हम आपको बता रहे है पंजाब की जनता की असली पसंद है कौन सी राजनीतिक पार्टी और कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में कौन बढ़ा सकता है मुश्किलें।

 

आपको बताते चलें हैं कि इंडिया न्यूज़ – जन की बात टीम ने पंजाब में ग्रांउड जीरो पर काम किया और जनता का मुकदमा के सभी दर्शकों के लिए लेकर आए है पंजाब विधानसभा के सबसे सटीक सर्वे। इंडिया न्यूज़ – जन की बात सर्वे के मुताबिक पंजाब विधानसभा में अकाली दल महज 18% लोगों की पंसद है। वही अरविंद केजरीवाल को 80% लोगो ने पंसद किया है और मात्र 2% लोगो की पंसद है भारतीय जनता पार्टी।

प्रदीप भंडारी और उनकी टीम के द्दारा किए गए सर्वे के मुताबिक 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा और अकाली दल का सूपड़ा साफ होते हुए दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को मुख्यमंत्री अमरिंदर के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है। इंडिया न्यूज पर आज रात 8 बजे जनता का मुकदमा में जनता के वकील प्रदीप भंडारी पंजाब विधानसभा को लेकर सबसे सटीक सर्वे जनता के सामने पेश करने वाले हैं।

बता दे कि कृषि कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी से अलग हुई अकाली दल ने इस विधानसभा चुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन कर लिया है। पजांब के कुल 117 सीटों पर अकाली दल 97 और बसपा 20 सीटों के साथ मैदान में उतरने वाली है। बावजूद इसके पंजाब के अच्छे खासे दलित वोट बैंक को भी लुभाने में कामयाब होते हुए नजर नही आ रहे है बसपा और अकाली दल।

इसके पहले जन की बात के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने 19 चुनावों का सटीक आकलन किया है।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest