Voice Of The People

इंडिया न्यूज़ – जन की बात सर्वे :- राहुल गांधी और अरविन्द केजरीवाल के बीच पंजाब में कौन सा नेता है अधिक लोकप्रिय?

जन की बात के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने पंजाब चुनाव के पहले बड़ा सर्वे प्रस्तुत किया। आपको बता दें यह सर्वे 27 अगस्त से 3 सितंबर के बीच किया गया है। इस सर्वे के लिए पंजाब के अलग अलग हिस्सों से 10,000 लोगों से राय ली गई है।

आने वाले साल 2022 के शुरुआत के महीनों में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसमें पंजाब भी शामिल है। आपको बता दें कि वर्तमान में पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार है और कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य के मुख्यमंत्री हैं। पिछले कुछ महीनों से पंजाब राजनीति के लिहाज से हमेशा चर्चा का विषय बना रहा है ,क्योंकि वहां पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के बीच खींचतान चल रही है। आपको बता दें कि इंडिया न्यूज़ – जन की बात ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे किया और पता किया कि अगर अभी चुनाव हो जाए तो राज्य में किसकी सरकार बनेगी और कौन सबसे अधिक लोकप्रिय हैं?

आपको बता दें कि सर्वे में हमने लोगों से पूछा कि आने वाले समय पंजाब में किसकी सरकार बनेगी? इसके साथ ही हमने यह भी पूछा कि पंजाब में इस वक्त कौन सा राष्ट्रीय नेता सबसे अधिक लोकप्रिय हैं? साथ ही साथ पंजाब में भारी संख्या में मौजूद दलित वोट किसकी तरफ जा रहा है? बता दे कि हमने जनता से पूछा कि पंजाब में कौन सा राष्ट्रीय नेता सबसे अधिक लोकप्रिय हैं? इस सवाल में हमने जनता को चार ऑप्शन दिए, जिसमें राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, मायावती और अन्य शामिल हैं। सर्वे के दौरान 29% लोगों ने माना कि पंजाब में राहुल गांधी अत्यधिक लोकप्रिय हैं। वहीं पर 40 फ़ीसदी लोगों ने माना कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के लिए अच्छे नेता हैं। वहीं पर 6 प्रतिशत लोगों ने माना कि मायावती पंजाब में लोकप्रिय हैं। वहीं पर 25% लोगों ने इस लिस्ट में अन्य को स्थान दिया।

 

सिद्धू कैप्टन विवाद को सुलझाने में नाकाम रहे राहुल गांधी को कांग्रेस के अंदर भी गुस्सा देखना पड़ा। उसके कारण उनकी रेटिंग में गिरावट हुई है। जबकि अरविंद केजरीवाल को सत्ता विरोधी लहर के कारण रेटिंग में फायदा हुआ है। वहीं पर बीजेपी अभी पंजाब में लोगों की पसंद नहीं है।

इसके पहले जन की बात के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने 19 चुनावों का सटीक आकलन किया है।

SHARE

Must Read

Latest