Voice Of The People

लखीमपुर हिंसा मामले में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

विशाल पांडेय, जन की बात

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में राजनीतिक वार-पलटवार का दौर जारी है और अब असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी द्वारा गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने पर हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सभी भारतीय परिवारों में सुबह-सुबह झाड़ू लगाने की परंपरा है।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री हेमंत सरमा ने कहा कि भारतीय घरों में हर रोज झाडू लगाने की परंपरा है, इसमें नया क्या है। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के लखीमपुर दौरे के दौरान पुलिस ने उन्हें एक गेस्ट हाउस में रोक दिया जिस गेस्ट हाउस के कमरे में प्रियंका गांधी झाड़ू लगाते हुए नजर आईं जिसके बाद उनका यह वीडियो और फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ,किसानों की मौत के बाद प्रियंका गांधी सीतापुर के रास्ते लखीमपुर खीरी जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया था।

लखीमपुर हिंसा मामले में सभी राजनीतिक दलों के तरफ से जमकर बयानबाजी होती हुई नजर आ रही है समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता लखीमपुर हिंसा मामले में अपना पक्ष रखते हुए नजर आ रहे हैं।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest