Voice Of The People

नितेश राणे ने रज़ा अकादमी पर लगाया दंगे भड़काने का आरोप

अनु प्रिया, जन की बात

त्रिपुरा में कथित हिंसा के मामले में कट्टर मुसलमानों ने महाराष्ट्र के विभिन्न भागों में रैली और प्रदर्शन किया। इसमें जमकर हिंसा भी की गई। इसमें प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। भाजपा नेता नितेश राणे ने इस प्रकरण पर अपनी तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है, उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसा के लिए रजा अकादमी जिम्मेदार है और रजा अकादमी को बैन कर देना चाहिए।

नितेश राणे ने रजा अकादमी पर हिंसा के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर लिखा कि, “राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा हुई। इसके पीछे आतंकी संगठन रजा अकादमी का हाथ है यह समूह राज्य के विभिन्न हिस्सों में कहर बरपा रहा है। हर बार यह संगठन कानून तोड़ता है और सरकार बस देखती रहती है, इसलिए अब या तो सरकार को इन संगठनों को बैन कर देना चाहिए या फिर हमें महाराष्ट्र के हित में इन्हें खत्म करना होगा।”

शुक्रवार को कट्टर मुसलमानों ने मालेगांव और अमरावती में कई जन संपत्तियों और निजी स्थानों पर आग लगा दी और पथराव किया। इस हिंसा में मालेगांव में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा सार्वजनिक और निजी संपत्ति का करोड़ो का नुकसान हुआ।

अब तक महाराष्ट्र भर में पुलिस ने करीब 14 लोगों को हिरासत में लिया है और 5 एफआईआर दर्ज की गई हैं। आज हिरासत में लिए गए लोगों को में पेश किया जाएगा मालेगांव, नांदेड़, अमरावती, वाशिम के कई इलाकों में पुलिस को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है और स्थिति कन्ट्रोल में है।

 

 

 

 

 

SHARE

Must Read

Latest