Voice Of The People

दलितों को समझाएं जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद के नाम पर करें वोट ,बोले बीजेपी के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

अनु प्रिया,जन की बात

2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव है, जिसमें अब कुछ ही महीनों का समय शेष बचा है। ऐसे में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सत्ताधारी पार्टी बीजेपी समेत सभी राजनीतिक पार्टी मैदान में उतर चुकी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रताओं को जीत का मंत्र दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने इलाके में 100 दलितों के घरों में चाय पीने के लिए कहा और उन्हें समझाएं कि वोट जाति, धन या क्षेत्र के आधार पर नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के आधार पर डाले जाते हैं।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर आजादी की लड़ाई लड़ी तब देश को स्वतंत्रता मिली।

वे आगे कहते हैं कि 2022 में भगवान राम के लिए भाजपा की सरकार बनानी है, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरा करना है इसलिए कठिन परिश्रम करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा हुआ है। प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। यूपी की पहचान बदल रही है। प्रदेश की 23 करोड़ जनता खुद सुरक्षित महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार का विकास करने वाली पार्टी नहीं है बल्कि राष्ट्रहित ही हमारा मकसद है। जनता भाजपा के कार्यों से संतुष्ट है और इस बार भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। भारत अब मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाई गई जो कि बीते 70 साल में कोई सरकार नहीं कर सकी थी।

 

SHARE

Must Read

Latest